स्थान/तिथि: देहरादून | 10 जनवरी
खबर विस्तार:
प्रदेश कार्यालय देहरादून में आज विकसित भारत एंड आजीविका मिशन एक्ट (VB–RAMG) जन कल्याण अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी ने की, जबकि मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा जी रहीं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प और आजीविका मिशन के माध्यम से जन-जन तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय अजेय कुमार जी ने संगठनात्मक विषयों, अभियान की पूर्ण जानकारी एवं व्रत निवेदन के बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष सहित अभियान की प्रदेश एवं जिला स्तरीय टीमें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

मुख्य बिंदु (Main Points):

• विकसित भारत एवं आजीविका मिशन जन कल्याण अभियान की प्रदेश कार्यशाला आयोजित
• प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न
• राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा जी रहीं मुख्य वक्ता
• संगठनात्मक दिशा व अभियान की विस्तृत जानकारी अजेय कुमार जी द्वारा दी गई
• प्रदेश, जिला एवं मोर्चा स्तर के पदाधिकारियों की व्यापक सहभागिता
