विकसित भारत – जी राम जी योजना पर पत्रकार वार्ता, बिंदुवार मुख्य बिंदु

ख़बर शेयर करें


ग्रामीण विकास को नई गति: विकसित भारत – जी राम जी योजना पर लालकुआं में पत्रकार वार्ता”


रोजगार दिवसों में वृद्धि


योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार दिवसों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया, जिससे गरीब व श्रमिक वर्ग को अतिरिक्त रोजगार मिलेगा।
बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी


ग्रामीण विकास, आजीविका और रोजगार गारंटी को मजबूत करने हेतु योजना के बजट में वृद्धि की गई है।


पारदर्शिता और फर्जीवाड़े पर रोक


योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाते हुए फर्जीवाड़े और अनियमितताओं को समाप्त करने के लिए सख्त प्रावधान किए गए हैं।


जल स्रोतों का संवर्धन


नौलों, धारों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया है।


किसानों के हित में बड़ा निर्णय


फसल की बुवाई और कटाई के चरम समय में मनरेगा कार्यों पर रोक रहेगी, जिससे कृषि कार्य प्रभावित न हों।


ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार


ग्राम पंचायतों को अपनी आवश्यकता के अनुसार कार्य चयन का अधिकार दिया गया है, जिससे स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महत्वाकांक्षी योजना


माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की यह योजना ग्रामीण विकास को समर्पित एक महत्वाकांक्षी पहल है।


मीडिया से सहयोग की अपील


लालकुआं में आयोजित वार्ता के दौरान पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया गया कि वे अपने समाचार पत्र, चैनल व वेब पोर्टल के माध्यम से योजना को जन-जन तक पहुंचाएं।


वार्ता का आयोजन स्थल


यह संवाद मंडल महामंत्री श्री राजकुमार सेतिया के आवास पर आयोजित किया गया।


उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लालकुआं श्री अरुण जोशी, बिंदुखत्ता श्री नवीन पपोला, सांसद प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण खाती, वरिष्ठ नेता श्री नारायण सिंह बिष्ट, श्री हरीश नैनवाल, श्री अरुण वाल्मीकि, महामंत्री श्री बॉबी सम्मल, श्री गोविंद राणा, श्री राधेश्याम यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *