
जिला ब्यूरो चीफ:-मनोज कांडपाल
स्थान:- हल्द्वानी
कालाढूंगी/हल्द्वानी। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कालाढूंगी विधानसभा सीट से विधायक पद के लिए ताल ठोक दी है।
वर्तमान में भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे बिष्ट ने 2027 के चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
📌 राजनीतिक सफर: जमीनी कार्यकर्ता से प्रदेश उपाध्यक्ष तक
वर्ष 1996 से सक्रिय राजनीति में प्रवेश
ग्राम पंचायत चड़ल से 2001 तक प्रधान रहे
Rashtriya Swayamsevak Sangh में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन
मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई
*मंडल महामंत्री एवं जिला महामंत्री का दायित्व
किसान मोर्चा में *दो बार प्रदेश महामंत्री*
भाजपा में प्रदेश मंत्री पद का निर्वहन
भारतीय जनता पार्टी में उधम सिंह नगर जिले के प्रभारी
‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक
वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष
अल्मोड़ा जिले के जिला प्रभारी
किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी
🎯 2027 पर फोकस, संगठन के अनुभव का सहारा
राजेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि वे संगठन के लंबे अनुभव और जमीनी जुड़ाव के बल पर कालाढूंगी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिष्ट का संगठनात्मक अनुभव और लंबे समय से सक्रिय भूमिका उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।
🔎 अब सबकी नजर कालाढूंगी पर
उत्तराखंड में चुनावी तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कालाढूंगी विधानसभा सीट पर सियासी समीकरणों ने नया मोड़ ले लिया है। आने वाले समय में पार्टी हाईकमान के निर्णय और क्षेत्रीय समीकरणों पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।
