उत्तराखंड में गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा देने की मांग तेज

ख़बर शेयर करें

📰 प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 19/02/2026______ | स्थान: हल्द्वानी

उत्तराखंड में गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा देने की मांग को लेकर समाजसेवी विनोद चंद्र भट्ट का अभियान अब विधायी स्तर तक पहुँच गया है। इस विषय में राज्य के 36 जनप्रतिनिधियों द्वारा लिखित समर्थन पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में जमा किया जा चुका है। साथ ही संकल्प प्रस्ताव की प्रति माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जा चुकी है।

🔹 विनोद चंद्र भट्ट का वक्तव्य:

“देवभूमि उत्तराखंड में गौ माता केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, जैविक अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संतुलन का आधार है। संविधान का अनुच्छेद 48 भी राज्य को गौवंश संरक्षण के लिए प्रेरित करता है।

हमारे पास 36 जनप्रतिनिधियों का लिखित समर्थन है और मुख्यमंत्री कार्यालय में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट जमा है। अब समय आ गया है कि आगामी विधानसभा सत्र में संकल्प प्रस्ताव लाकर गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए। यह उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।”

विनोद चंद्र भट्ट ने राज्य सरकार से अपील की है कि इस विषय पर सर्वसम्मति बनाकर विधानसभा में प्रस्ताव पारित कराया जाए।


जारीकर्ता:
विनोद चंद्र भट्ट
(समाजसेवी)
संपर्क: 9410332400


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *