हल्दूचौड़, मोटहल्दू, मोतीनगर और गोरापड़ाव क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करने के लिए दिए गए कटों से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तीनपानी से गोरापड़ाव के बीच रोजाना लगने वाले जाम से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इन्हीं समस्याओं के समाधान को लेकर आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजमार्ग से गांवों की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, मोतीनगर और हल्दूचौड़ में पैदल यात्रियों के लिए फुट ओवरब्रिज (पैदल पार पुल) निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही गुमटी से लालकुआं तथा लालकुआं से नगला बाईपास तक स्ट्रीट लाइटें लगाने, और लालकुआं से हल्द्वानी गौला पुल तक लंबे समय से बंद पड़ी लाइटों को शीघ्र चालू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की अन्य स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया गया, जिस पर संबंधित विभागों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लोगों ने उम्मीद जताई कि निरीक्षण के बाद समस्याओं पर ठोस कार्रवाई होगी और यातायात व्यवस्था में सुधार

