खेल महाकुम्भ (मुख्यमंत्री चैम्पियन्स ट्रॉफी)-2026: लालकुआं विधानसभा के खिलाड़ियों का चयन सम्पन्न

सांसद स्तरीय प्रतियोगिता हेतु फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्सा-कस्सी और गोली-कंचा में हुए ट्रायल

मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में अंडर-14 व अंडर-19 बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी चयनित

संयोजक – युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, विकास खण्ड रामगढ़

खेल महाकुम्भ (मुख्यमंत्री चैम्पियन्स ट्रॉफी)-2026 के अंतर्गत सांसद स्तरीय खेल प्रतियोगिता हेतु विधानसभा लालकुआं के खिलाड़ियों का चयन आज दिनांक 20/09/2026 को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में किया गया।

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित इस चयन प्रक्रिया में फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्सा-कस्सी एवं गोली-कंचा (U-14 एवं U-19 समस्त बालक/बालिका वर्ग) खेलों के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।

चयन प्रक्रिया में फुटबॉल के लिए कोच श्री आनंद, श्री गोपाल एवं श्री ईशु रावत, बैडमिंटन के लिए श्री धर्म एवं रस्सा-कस्सी के लिए श्री विशाल द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब सांसद स्तरीय प्रतियोगिता में विधानसभा लालकुआं का प्रतिनिधित्व करेंगे।

*इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं विधानसभा प्रभारी लालकुआं *गणेश सिंह पापड़ा* युवा कल्याण विभाग के *हरीश सिंह नेगी जी, खेल प्रशिक्षक * हिमांशु गुसाई ब्लॉक कमाण्डर पी.आर.डी. दिवाकर रावत एवं समस्त पी.आर.डी. स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

जारीकर्ता –
श्री गणेश सिंह मामड़ा
क्षेत्रीय युवा एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी
वि.ख.-रामगढ़ (नैनीताल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *