राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का उठाया मुद्दा, बोले- BJP की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों-अपराधियों को बचाना

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे अंकिता के माता-पिता से दिल्ली में मुलाकात की है। राहुल गांधी ने खुद इस बात की एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट के जरिए उत्तराखंड के इस बहुचर्चित मामले का मुद्दा उठाया है।

साथ ही कांग्रेस नेता ने भाजपा और उत्तराखंड की धामी सरकार पर भी हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस घटना को चार साल बीत चुके हैं, लेकिन परिवार आज भी न्याय का इंतजार कर रहा है।

2022 में लापता हुई थी अंकिता

अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को ऋषिकेश के वनंतारा रिसॉर्ट से लापता हो गई थी और 24 सितंबर को उसका शव बरामद किया गया था। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद एक महिला ने दावा किया था कि भाजपा के नेता को वीआईपी सर्विस देने के नाम अंकिता की हत्या की गई थी।

मामले को हो चुके हैं चार साल

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘अंकिता भंडारी के परिवार से 2 दिन पहले मिला, चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी परिवार न्याय का इंतजार कर रहे हैं। मां-बाप अपनी बच्ची के खिलाफ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं। सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं जहां एक ‘VIP’ मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हिंसा और डुबोने के सबूतों की पुष्टि भी की। मगर, रिजॉर्ट में अंकिता के रूम को किसी भी तरह की जांच होने से पहले ध्वस्त कर दिया गया जो खुद में संदेहपूर्ण है।’

बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना- राहुल गांधी

आगे उन्होंने भाजपा और संघ पर हमला बोलते हुए कहा, ‘इस दुखद मामले में सबसे शर्मनाक बात है कि राज्य सरकार खुद आज तक उस VIP को संरक्षण दे रही है, क्यों? क्योंकि वह BJP-RSS का बड़ा नेता है। यही BJP की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका राजनीतिक संरक्षण करना, यहां तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना। दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और BJP में ऐसे लोगों की भरमार है।’

भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक….’

राहुल गांधी ने आगे लिखा, ‘भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक महिलाओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली यह अमानवीय मानसिकता खत्म नहीं होती। भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब भारत की महिलाएं सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ आगे बढ़ेंगी।’

अंकिता भंडारी मामले में कब कब क्या हुआ?

जानकारी दे दें कि अंकिता भंडारी के लापता होने के एक दिन बाद 19 सितंबर को रिसार्ट के मालिक पुलकित आर्य ने शक से बचने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं 20 सितंबर 2022 को अंकिता के पिता की रिपोर्ट पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद 21 सिंतबर को पुलिस ने पुलकित आर्य, रिसॉर्ट मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया और 23 सितंबर को कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेज दिया। घटना के 6 दिन बाद 24 सितंबर को अंकिता की डेडबॉडी चीला नहर से बरामद की गई।

इसके बाद 24 सितंबर को डीआईडी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई। एसआईटी ने 19 दिसंबर को 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की। मार्च 2023 में कोर्ट ने पुलकित आर्य पर हत्या, छेड़छाड़ और अनैतिक तस्करी के आरोप तय किए गए। बाकि आरोपियों पर हत्या और सबूत छिपाने की आरोप तय हुए। 30 मई को कोटद्वार कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

: अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम की शिकायत पर पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *