लालकुआँ के विकास की आवाज मुख्यमंत्री तक, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उठी मजबूत पहल


 नंधौरगढ़ पैलेस में भाजपा की कुमाऊँ संभाग संगठनात्मक बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखे लालकुआँ विधानसभा के ज्वलंत मुद्दे
चोरगलिया। नंधौरगढ़ पैलेस में आयोजित भाजपा की कुमाऊँ संभाग संगठनात्मक बैठक के दौरान लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के समक्ष रखा गया।
बैठक में लालकुआँ विधानसभा की जटिल एवं लंबे समय से जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कर उनके स्थायी एवं प्रभावी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई।
लालकुआँ विधानसभा के विकास को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा गया कि क्षेत्र की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय को गंभीरता से उठाया जाएगा और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक के दौरान यह भी संदेश दिया गया कि लालकुआँ के विकास के लिए केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर परिणाम देने वाले काम जरूरी हैं। जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार एवं संगठन के स्तर पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।
 विकास के लिए संकल्प, जनता के लिए समर्पण
लालकुआँ का विकास—सर्वोच्च प्राथमिकता।
जनसमस्याओं का समाधान—सबसे बड़ा लक्ष्य।
जनहित की आवाज—मुख्यमंत्री तक मजबूती से।
बात कम, काम ज्यादा—यही लालकुआँ के विकास का संकल्प।
56 विधानसभा लालकुआँ—विकास की दिशा में निरंतर आगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *