लालकुआं विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्नचोरगलिया के नंधौरगढ़ रिसॉर्ट में जुटे प्रदेश व जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता

चोरगलिया। लालकुआं विधानसभा के गौलापार मंडल स्थित चोरगलिया के नंधौरगढ़ रिसॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सांसद श्री अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल एवं श्री कुंदन परिहार, मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा एवं श्री राम सिंह कैड़ा, विधायक श्री बंशीधर भगत, श्री अरविंद पांडे, श्री दीवान सिंह बिष्ट, श्री त्रिलोक सिंह चीमा, श्रीमती सरिता आर्या एवं श्री शिव अरोरा तथा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी एवं उनकी टीम ने किया सफल आयोजन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए मेजबान मंडल अध्यक्ष श्री पान सिंह मेवाड़ी एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी गई।

मुख्य बिंदु:
• भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर
• वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया मार्गदर्शन
• लालकुआं विधानसभा के गौलापार मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा
• कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों के लिए जुटने का आह्वान


लालकुआं में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, संगठनात्मक बैठक में जुटे दिग्गज”


चोरगलिया में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *