
उत्तराखंड। अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव है। जिसके लिए भाजपा ने अभी से बिसाद बिछानी शुरू कर दी है।
उत्तराखंड की भाजपा सरकार राज्य की महिलाओं को रोजवेज बसों में मुफ्त सफर करवाने की तैयारी कर रही है।
उत्तराखंड रोडवेज प्रबंधन ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है।
जल्दी ही धामी सरकार इसकी घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मातृशक्ति को यह सौगात दे सकते हैं।
बता दें कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की मांग को लेकर सीएम धामी से भी मुलाकात की थी।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

