Haldwani: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय, पुष्कर अधिकारी बने हल्द्वानी नगर के कार्यकारी अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को सशक्त एवं सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार संगठन में नई जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है। इसी क्रम में हल्द्वानी नगर अध्यक्ष पद पर पुष्कर अधिकारी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की गरिमा, उद्देश्य एवं पत्रकार हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जिलाध्यक्ष सर्वेद्र बिष्ट ने संगठन के समस्त सदस्यों से अपील की है कि वे नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष को पूरा सहयोग प्रदान करें, ताकि संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *