हल्दूचौड़ / नैनीताल।ग्राम दुम्का बंगर बची धर्मा में साधनारत प्रार्थी श्री हरीश चन्द्र काण्डपाल द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के शास्त्रसम्मत नियमों का पालन करते हुए पचास माह के व्रत की पूर्णता के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं दिव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भगवत प्रेमी भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

ग्राम दुम्का बंगर बची धर्मा में साधनारत प्रार्थी श्री हरीश चन्द्र काण्डपाल द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के शास्त्रसम्मत नियमों का पालन करते हुए पचास माह के व्रत की पूर्णता के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं दिव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भगवत प्रेमी भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
महायज्ञ का आयोजन 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक किया जाएगा।
आयोजन स्थल: निवास स्थान, ग्राम दुम्का बंगर बची धर्मा।
कार्यक्रम का उद्देश्य व्रत पूर्णता, गौसेवा, सनातन परंपराओं का संरक्षण एवं भक्तिभाव जागृत करना है।
कार्यक्रम विवरण
▶ गुरुवार, 29 जनवरी 2026
विद्वान आचार्यों द्वारा हवन कुंड, भद्र मंडल, ग्रह स्थापना आदि
समय: प्रातः शुभ लग्नानुसार
▶ शुक्रवार, 30 जनवरी 2026
श्रीगणपति पूजन, सर्वतोभद्र मंडल पूजन, पंचांग पूजन, आवदेव श्राद्ध समय: प्रातः 7:00 बजे
हवन पूजन: प्रातः 11:00 बजे से सूर्यास्त तक
▶ शनिवार, 31 जनवरी 2026
हवन पूर्णाहुति: प्रातः 8:00 बजे से 1:00 बजे तक
गौधाम परमा, हल्दूचौड़ के लिए आचार्यों व भक्त समूह के साथ प्रस्थान: दोपहर 3:00 बजे
गौमाता को पूड़ी, हलवा, गुड़, फल अर्पण
गौपूजन के पश्चात समस्त गौवंश की विराट, दिव्य एवं भव्य महाआरती
प्रसाद वितरण
▶ रविवार, 1 फरवरी 2026
तपस्यारत कुटिया में संत पूजन, आचार्य पूजन, कन्या पूजन, गोदान
समय: प्रातः शुभ लग्नानुसार
विशाल भंडारा: दोपहर 1:00 बजे से
धार्मिक मान्यता व संदेश
आयोजक के अनुसार गौमाता के रोम-रोम में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है।
गौमाता की सामूहिक महाआरती से गौलोक धाम का साक्षात अनुभव होने का भाव व्यक्त किया गया।
भक्तिभाव को ही ईश्वर प्राप्ति का सर्वोच्च मार्ग बताया गया।
भक्तों से अपील
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्यलाभ प्राप्त करें।
तन-मन से सहभागी बनकर भगवत प्रसाद ग्रहण करें।
साधनारत प्रार्थी:
हरीश चन्द्र काण्डपाल
ग्राम – दुम्का बंगर बची धर्मा

