हल्दूचौड़ / नैनीताल।ग्राम दुम्का बंगर बची धर्मा में साधनारत प्रार्थी श्री हरीश चन्द्र काण्डपाल द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के शास्त्रसम्मत नियमों का पालन करते हुए पचास माह के व्रत की पूर्णता के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं दिव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भगवत प्रेमी भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

