नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा,,, खाई में पलटी कार,,।

उत्तराखंड—   न्यूज़_उत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला।

नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप हल्द्वानी से आ रही ग्रे कलर की आई10 गाड़ी संख्या यू.के.07 ए.एम.7810 श्रतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़ और टेहरी गढ़वाल के रहने वाले सभी 4 सवार जैसे ही ताकुला के समीप पहुंचे, उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में पलटते हुए जा गिरा।

निजी गाड़ी में सवार 28 वर्षीय नवीन चंद्र, 66 वर्षीय कैलाश चंद्र, 23 वर्षीय नितेश और 63 वर्षीय देवी दत्त को ताकुला निवासी बसंत मेहरा ने अन्य के साथ मिलकर रैस्क्यू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्ब्युलेंस और कोतवाली के वाहन से तत्काल घायलों को नैनीताल के बी.ड़ी.पाण्डे जिला अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने सभी को एक्स रे व अन्य टेस्ट के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि चारों किसी काम से हाईकोर्ट जा रहे थे। तल्लीताल कोतवाली के ए.एस.आई.सुनील कुमार ने घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *