दिनांक 12 अगस्त 2026 को कार्यालय आयुक्त, महोदय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी आदेश दिनांक 07 अगस्त 2026 के क्रम में, तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून द्वारा एनालॉग पनीर के प्रदेशव्यापी प्रतिबंध के दृष्टिगत चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत भीमताल एवं भवाली क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं नमूनाकरण अभियान संचालित किया गया।

उक्त अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण करने के उद्देश्य से निम्नलिखित खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए—

आटे का 01 नमूना

खुले पनीर का 01 नमूना

इस प्रकार कुल 02 खाद्य नमूने विधिवत संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं।

उक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त रिपोर्ट में पाए जाने वाले तथ्यों/परिणामों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अधीन बनाए गए नियम एवं विनियमों के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह सघन निरीक्षण एवं नमूनाकरण अभियान अभय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नैनीताल द्वारा संपादित किया गया।

दिनांक: 12 अगस्त 2026स्थान: भीमताल एवं भवाली, जनपद नैनीताल

अभय कुमार सिंहखाद्य सुरक्षा अधिकारीनैनीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *