ब्रेकिंग न्यूज़ | हल्दूचौड़ में गैस संकट से बवाल  20 सिलेंडर पर भड़की भीड़, गाड़ी का घेराव – कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी को देना पड़ा आश्वासन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (9, 0);aec_lux: 397.41095;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;zeissColor: bright;
ख़बर शेयर करें


हल्दूचौड़ के दुमका बंगर बच्ची धर्मा क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि 20 तारीख से पहले बुकिंग कराने वालों को ही गैस दी जा रही है, जिससे बाकी ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है।
गांव में जब गैस की गाड़ी पहुंची तो उसमें मात्र 20 सिलेंडर ही मिले, जिससे नाराज जनता उग्र हो गई। समय पर आपूर्ति न होने और कम सिलेंडर मिलने से गुस्साए लोगों ने गैस गाड़ी का घेराव कर दिया।
स्थिति को संभालने पहुंचे कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी को भी आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनका घेराव कर जल्द समाधान की मांग की।
 इस दौरान कमल भंडारी ने जनता को आश्वासन दिया कि कल पूरे गांव में गैस की पर्याप्त आपूर्ति की जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *