ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में देशभक्ति के रंग में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Oplus_131072


हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने देश के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।
निदेशक प्रो. (डॉ.) एम.सी. लोहनी ने किया ध्वजारोहण
समारोह का शुभारंभ परिसर के निदेशक प्रो. (डॉ.) एम.सी. लोहनी ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया। उन्होंने संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान भारत की उपलब्धियों तक की यात्रा पर विचार साझा किए।
उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
एनसीसी कैडेट्स की भव्य परेड ने भरा देशभक्ति का जोश
ध्वजारोहण के बाद एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित एवं भव्य परेड प्रस्तुत की। परेड ने पूरे परिसर में देशभक्ति का जोश और उत्साह भर दिया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बैंड दल की देशभक्ति धुनों, समाज को सार्थक संदेश देती माइम एवं स्किट प्रस्तुतियों और शास्त्रीय नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
बड़ी संख्या में विद्यार्थी और विश्वविद्यालय स्टाफ रहे मौजूद
समारोह में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *