खेल महाकुंभ 2026: लालकुआ विधानसभा में भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

संयोजक – युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, विकास खण्ड रामगढ़
खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र लालकुआ में आज खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। पी.एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माननीय डॉ. मोहन सिंह बिष्ट जी ने दीप प्रज्वलित कर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की तथा कहा कि खेलों से अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।

इन खेलों का हुआ आयोजन:
अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग के बालक/बालिका वर्ग में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

  1. पी.एम. श्री अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. हल्दूचौड़ में – वॉलीबॉल, कबड्डी एवं पिट्टू
  2. पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज, गौलापार में – एथलेटिक्स, खो-खो एवं मुर्गा झपट

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण संपर्क प्रादेशिक रक्षक दल अधिकारी श्री गणेश सिंह मामड़ा जी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री विशाल जी, व्यायाम प्रशिक्षक श्री हरीश सिंह नेगी जी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी (हल्द्वानी) श्री प्रदीप पंत जी, नगर पंचायत हल्दूचौड़ अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह लौटनी जी, ज्येष्ठ प्रमुख श्री विरेन्द्र मेहरा जी, प्रधानाचार्य रा.इ.का. हल्दूचौड़, व्यायाम शिक्षक श्री जोगेन्द्र खाती जी, खेल प्रशिक्षक रामगढ़ श्री दीपक पाण्डे जी, ब्लॉक कमाण्डर श्री दिवाकर रावत जी सहित समस्त शिक्षकगण एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

खेल परिणाम निम्नवत रहे

खो-खो (अंडर-14 बालक वर्ग मे)
प्रथम स्थान कुंवरपुर
द्वितीय स्थान हरिपुर बच्ची

कबड्डी (बालिका वर्ग):
प्रथम स्थान कुंवरपुर हरिपुर बच्ची
द्वितीय स्थान कुंवरपुर हरिपुर बच्ची

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में
बालक वर्ग – प्रथम: हरिपुर बच्ची-I, द्वितीय: हरिपुर बच्ची
बालिका वर्ग प्रथम: हरिपुर बच्ची द्वितीय हरिपुर बच्ची

पिट्टू प्रतियोगिता में
बालक वर्ग प्रथम: हरिपुर बच्ची, द्वितीय किशनपुर
बालिका वर्ग प्रथम बिन्दुखत्ता, द्वितीय बिन्दुखोझा

जारीकर्ता – क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा.र.द. अधिकारी, विकास खण्ड रामगढ़ (नैनीताल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *