विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट, सुंदरकांड-हवन और आरती से गूंजा परिसर

  • भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा आँचल दुग्ध संघ प्लांट, मशीनरी की विधिवत पूजा
  • सुंदरकांड की गूंज, हवन की आहुति और आरती से भक्तिमय हुआ दुग्धशाला परिसर
  • विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी पूजन के साथ सुख-समृद्धि की कामना, प्रसाद वितरण के साथ आयोजन संपन्न
  • आँचल दुग्ध संघ प्लांट में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया पूजन

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के दुग्धशाला प्लांट परिसर में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और आरती से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्लांट में स्थापित मशीनरी एवं विभिन्न उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर मशीनरी के सुचारु संचालन, कार्यों में सफलता तथा नैनीताल आँचल दुग्ध संघ की निरंतर उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।
पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके उपरांत हवन-यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियां दी गईं। भगवान विश्वकर्मा की विधिवत आरती के दौरान पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।
आरती के पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी यांत्रिक राजू दुमका, प्रभारी उत्पादन उमेश सिंह राणा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
आयोजन के दौरान कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से दुग्ध संघ की प्रगति, कार्यस्थल की सुरक्षा और संस्थान की निरंतर खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *